scorecardresearch
शनिवार, 5 जुलाई, 2025
होमविदेशहिंद महासागर के तटवर्ती देशों के लचीले भविष्य के लिए आपसी विश्वास, सम्मान की आवश्यकता: हसीना

हिंद महासागर के तटवर्ती देशों के लचीले भविष्य के लिए आपसी विश्वास, सम्मान की आवश्यकता: हसीना

Text Size:

ढाका, 12 मई (भाषा) बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने शुक्रवार को कहा कि हिंद महासागर के तटवर्ती राष्ट्रों के लचीले भविष्य के लिए उनके बीच सम्मान और आपसी विश्वास की आवश्यकता है। उक्त विषय पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि उनका देश क्षेत्र में शांति के लिए अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

बांग्लादेश की राजधानी में दो दिवसीय हिंद महासागर सम्मेलन (आईओसी) के छठवें संस्करण का उद्घाटन करते हुए हसीना ने कहा कि हिंद महासागर न केवल बांग्लादेश के लिए, बल्कि इस क्षेत्र के सभी देशों के लिए अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण महत्व रखता है।

उन्होंने सम्मेलन के दौरान कहा, “हम इस क्षेत्र में शांति के लिए अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उम्मीद करते हैं कि अन्य सभी देश एक लचीला भविष्य सुनिश्चित करने के लिए भी ऐसा ही करेंगे।”

हिंद महासागर सम्मेलन (आईओसी) के छठवें संस्करण का आयोजन बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली स्थित विचारक संस्था (थिंक टैंक) इंडिया फाउंडेशन के साथ मिलकर किया जा रहा है।

हसीना ने कहा कि एक तटीय देश होने के नाते बांग्लादेश सदियों से समुद्री गतिविधियों का केंद्र रहा है और वह कई क्षेत्रीय मंचों पर सक्रिय है।

भाषा जितेंद्र प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments