scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमविदेशसंयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र से इतर राष्ट्रपति ट्रंप पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ से मुलाकात करेंगे

संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र से इतर राष्ट्रपति ट्रंप पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ से मुलाकात करेंगे

Text Size:

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन, 22 सितंबर (भाषा) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 80वें उच्च स्तरीय सत्र से इतर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात करेंगे।

ट्रंप मंगलवार सुबह संयुक्त राष्ट्र महासभा की आम सभा को संबोधित करेंगे, जो राष्ट्रपति के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल में प्रतिष्ठित यूएनजीए मंच से विश्व के नेताओं के लिए उनका पहला संबोधन होगा।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने सोमवार को प्रेस वार्ता में कहा कि ट्रंप एक ‘‘लंबा भाषण’’ देंगे, जिसमें दुनिया भर में अमेरिकी ताकत को एक बार फिर साबित करने के साथ ही (राष्ट्रपति ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के) केवल आठ महीनों में उनकी ऐतिहासिक उपलब्धियों, जिनमें सात ‘वैश्विक युद्धों और संघर्षों का अंत’ भी शामिल है, का उल्लेख किया जाएगा।

भाषा शफीक पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments