scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमविदेशपाकिस्तान की पंजाब पुलिस ने भारतीय नागरिक को गिरफ्तार करने का दावा किया

पाकिस्तान की पंजाब पुलिस ने भारतीय नागरिक को गिरफ्तार करने का दावा किया

Text Size:

लाहौर, 29 नवंबर (भाषा) पाकिस्तान की पंजाब पुलिस ने अनजाने में देश में घुसे एक कथित भारतीय नागरिक को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

पाकिस्तान रेंजर्स ने बिना किसी कानूनी औपचारिकता के उसे 100 दिनों से अधिक समय तक हिरासत में रखा।

पुलिस के अनुसार, कथित भारतीय नागरिक बी जे सिंह 16 अगस्त को भारतीय बचन सिंह पोस्ट के सामने अजमल शहीद पोस्ट के पास से पाकिस्तान में प्रवेश कर गया। सिंह (31) असम का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि रेंजर्स के जवानों ने उसे भारत-पाकिस्तान सीमा के पास से गिरफ्तार किया और तीन महीने से अधिक समय तक उससे पूछताछ की।

अधिकारियों ने बताया कि सिंह के पास से कुछ भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं होने के बाद उसे इस सप्ताह लाहौर से लगभग 50 किलोमीटर दूर कसूर के सदर पुलिस थाने को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि वह अपने पिता बरशन सिंह के साथ किसी घरेलू मुद्दे पर झगड़ा होने के बाद घर छोड़कर निकल गया था।

पुलिस ने उसके खिलाफ पाकिस्तान में अवैध रूप से प्रवेश करने का मामला दर्ज किया है।

भाषा आशीष रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments