scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमविदेशपाकिस्तान: अर्धसैनिक बल के मुख्यालय पर महिला ने किया आत्मघाती हमला, मुठभेड़ में छह उग्रवादी ढेर

पाकिस्तान: अर्धसैनिक बल के मुख्यालय पर महिला ने किया आत्मघाती हमला, मुठभेड़ में छह उग्रवादी ढेर

Text Size:

कराची, दो दिसंबर (भाषा) पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में अर्धसैनिक बल के मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) की एक महिला आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट करके खुद को उड़ा लिया और इसके बाद काफी देर तक हुई मुठभेड़ में छह उग्रवादी मारे गए। सुरक्षा अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि हमलावर ने रविवार रात चगाई जिले के नोकुंडी शहर में ‘फ्रंटियर कोर’ (एफसी) मुख्यालय के मुख्य द्वार पर खुद को विस्फोट में उड़ा लिया।

बाद में बीएलए ने हमलावर की पहचान जीनत रफीक के रूप में की और उसकी तस्वीर जारी की।

विस्फोट के बाद छह उग्रवादियों ने मुख्यालय पर हमला करने का प्रयास किया।

काफी समय तक चली मुठभेड़ के बाद प्रवेश द्वार के पास तीन उग्रवादियों को ढेर कर दिया गया, जबकि अन्य तीन परिसर में घुसने में कामयाब रहे, जिसके बाद उन्हें एफसी कर्मियों ने घेर लिया। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि इन तीन उग्रवादियों को भी मार गिराया गया।

भाषा यासिर दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments