scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमविदेशकश्मीर का पाकिस्तान के कब्जे वाला हिस्सा दो भूकंप से दहला

कश्मीर का पाकिस्तान के कब्जे वाला हिस्सा दो भूकंप से दहला

Text Size:

इस्लामाबाद, 20 अगस्त (भाषा) कश्मीर का पाकिस्तान के कब्जे वाला हिस्सा (पीओके) मंगलवार को 5.1 तीव्रता के दो भूकंप के कारण दहल गया, और इस पर्वतीय क्षेत्र के निवासियों के बीच दहशत फैल गई।

‘डॉन’ समाचार पत्र की खबर के अनुसार, भूकंप से किसी तरह के नुकसान के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है।

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वे के अनुसार, दोनों भूकंप की तीव्रता 5.1 दर्ज की गई है और इसका केंद्र कश्मीर में था।

पीओके के अलावा हट्टियां, बाला, चिनारी व चकोथी और पूरी झेलम घाटी में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण मुजफ्फराबाद में इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से प्रभावित हुई है।

लीपा घाटी, बाग, पुंछ और हवेली जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

पाकिस्तान और कश्मीर में 2005 में आए 7.6 तीव्रता के भूकंप के कारण हजारों लोगों की मौत हुई थी।

भाषा जोहेब मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments