scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमविदेशपाकिस्तान ने भारत के हालिया अग्नि मिसाइल परीक्षण की आलोचना की

पाकिस्तान ने भारत के हालिया अग्नि मिसाइल परीक्षण की आलोचना की

Text Size:

इस्लामाबाद, 22 अगस्त (भाषा) पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारत के हालिया अग्नि मिसाइल परीक्षण की आलोचना करते हुए कहा कि यह परीक्षण क्षेत्रीय और वैश्विक दोनों स्तरों पर ‘‘शांति, सुरक्षा और रणनीतिक स्थिरता को कमजोर करता है।’’

विदेश कार्यालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने यहां अपनी साप्ताहिक प्रेस वार्ता के दौरान सवालों के जवाब देते हुए यह टिप्पणी की।

पाकिस्तान के साथ हालिया संघर्ष के बाद भारत द्वारा हथियार खरीदे जाने के बारे में पूछे जाने पर खान ने कहा कि यह एक ‘‘खतरनाक प्रवृत्ति’’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा हथियारों की खरीद पर ध्यान है…यह न केवल पाकिस्तान की सुरक्षा के लिए, बल्कि क्षेत्रीय स्थिरता के लिए भी खतरनाक है।’’

भाषा शफीक नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments