scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमविदेशपाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अफगान शरणार्थियों के 28 और शिविर बंद कराए गए

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अफगान शरणार्थियों के 28 और शिविर बंद कराए गए

Text Size:

पेशावर, 17 अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अफगान शरणार्थियों के 28 और शिविर बंद करा दिए गए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इस्लामाबाद ने अवैध विदेशी प्रवासियों के खिलाफ देशव्यापी कार्रवाई तेज कर दी है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, पेशावर में आठ, नौशेरा में तीन, हंगू में पांच, कोहाट में चार और मर्दान में दो शिविर बंद कराए गए हैं।

इसी तरह स्वाबी में दो, बुनेर में एक और दीर ​​जिलों में तीन शिविर बंद कराए गए हैं।

अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे शरणार्थी शिविरों को पहले दिए गए सभी वाहन, उपकरण और अन्य सुविधाएं संबंधित जिला प्रशासन को लौटा दें।

इससे पहले, प्रांत के डेरा इस्माइल खान, लक्की मरवत और हरिपुर समेत अन्य जिलों में शिविरों को बंद कराने के लिए इसी तरह की अधिसूचनाएं जारी की गई थीं।

पाकिस्तान में 17 लाख से अधिक पंजीकृत अफगान शरणार्थी हैं जिनमें से कई बिना दस्तावेजों के रह रहे हैं। सरकार ने हाल ही में सुरक्षा और आर्थिक चिंताओं का हवाला देते हुए एक निर्वासन अभियान शुरू किया जिसके कारण हजारों की संख्या में अफगान नागरिक अपने देश लौटने को मजबूर हुए।

भाषा संतोष नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments