scorecardresearch
Sunday, 15 February, 2026
होमविदेशपाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बाढ़ पीड़ितों के लिए कोष जुटाने के वास्ते जिनेवा रवाना

पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बाढ़ पीड़ितों के लिए कोष जुटाने के वास्ते जिनेवा रवाना

Text Size:

इस्लामाबाद, आठ जनवरी (भाषा) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पिछले साल की विनाशकारी बाढ़ से अपने देश को उबारने के लिए 16 अरब डॉलर से अधिक का कोष जुटाने के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण सम्मेलन की सह-मेजबानी करने के लिए रविवार को जिनेवा रवाना हो गए।

सोमवार को होने वाले इस सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस भी शिरकत करेंगे।

पिछले साल आई बाढ़ में 1,700 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 3.3 करोड़ से अधिक लोग विस्थापित हुए थे।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी है, जिसमें विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी, वित्त मंत्री इसहाक डार, जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान और सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब शामिल हैं।

यात्रा शुरू करने से पहले शरीफ ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि वह बाढ़ पीड़ितों के बारे में दुनिया को अवगत कराएंगे।

भाषा

शफीक दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments