scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमविदेशनेपाल की नयी विदेश मंत्री राणा रविवार को भारत की यात्रा करेंगी

नेपाल की नयी विदेश मंत्री राणा रविवार को भारत की यात्रा करेंगी

Text Size:

काठमांडू, 17 अगस्त (भाषा) नेपाल की नयी विदेश मंत्री आरजू देउबा राणा रविवार से भारत की पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आएंगी। इस दौरान वह विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने और सहयोग को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा करेंगी। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राणा जयशंकर के निमंत्रण पर 18 से 22 अगस्त तक भारत की यात्रा करेंगी।

बयान में कहा गया है, “यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री राणा अपने भारतीय समकक्ष जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगी और नेपाल-भारत संबंधों को मजबूत बनाने तथा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए आपसी हित के मामलों पर चर्चा करेंगी।”

भाषा जोहेब प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments