scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमविदेशनेपाल की विदेश मंत्री देउबा सोमवार को कनाडा के लिए रवाना होंगी

नेपाल की विदेश मंत्री देउबा सोमवार को कनाडा के लिए रवाना होंगी

Text Size:

काठमांडू, 15 सितंबर (भाषा) नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा 19 से 20 सितंबर तक टोरंटो में आयोजित महिला विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए सोमवार को कनाडा के लिए रवाना होंगी।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा की पत्नी और विदेश मंत्री आरजू राणा कनाडा और जमैका द्वारा सह-आयोजित बैठक को संबोधित करेंगी।

देउबा 21 सितंबर को अमेरिका के लिए रवाना होंगी जहां वह न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र में नेपाल के प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाले एक प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगी।

वह चार अक्टूबर को स्वदेश लौटने से पहले दो-तीन अक्टूबर को दोहा में एशिया सहयोग वार्ता के तीसरे शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगी।

भाषा। संतोष प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments