scorecardresearch
Saturday, 7 February, 2026
होमविदेशनेपाल के प्रधानमंत्री ओली ने येचुरी के निधन पर शोक व्यक्त किया

नेपाल के प्रधानमंत्री ओली ने येचुरी के निधन पर शोक व्यक्त किया

Text Size:

काठमांडू, 13 सितंबर (भाषा) नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी के निधन पर शुक्रवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि उनकी बुद्धिमत्ता, विनम्रता तथा जनता के प्रति अटूट समर्पण को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।

येचुरी (72) का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था। पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत गंभीर थी और उन्हें कृत्रिम श्वसन प्रणाली पर रखा गया था।

ओली ने कहा कि वह येचुरी के निधन से बहुत दुखी हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुझे कई अवसरों पर उनसे मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लोकतांत्रिक आंदोलन के एक दृढ़ समर्थक, उनकी बुद्धिमत्ता, विनम्रता और लोगों के प्रति अटूट समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिवार, साथियों और माकपा के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।’’

भाषा यासिर शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments