scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमविदेशबर्फीले तूफान के बाद माउंट एवरेस्ट के तिब्बती हिस्से में फंसे करीब 1,000 पर्वतारोही, बचाव कार्य जारी

बर्फीले तूफान के बाद माउंट एवरेस्ट के तिब्बती हिस्से में फंसे करीब 1,000 पर्वतारोही, बचाव कार्य जारी

Text Size:

बीजिंग, पांच अक्टूबर (भाषा) बर्फीले तूफान के कारण माउंट एवरेस्ट के तिब्बती हिस्से में फंसे लगभग एक हजार लोगों को बचाने के लिए रविवार को अभियान जारी रहा।

करीब 4,900 मीटर से अधिक ऊंचाई पर स्थित इस क्षेत्र में बर्फबारी के कारण रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं, जिन्हें हटाने के लिए सैकड़ों स्थानीय ग्रामीणों और बचाव दल को तैनात किया गया है।

बीबीसी ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि कुछ पर्यटकों को पहले ही बचा लिया गया है।

बर्फबारी का यह दौर शुक्रवार शाम से शुरू हुआ और तिब्बत में माउंट एवरेस्ट के पूर्वी हिस्से में और तेज हो गया। यह इलाका पर्वतारोहियों के बीच काफी लोकप्रिय है।

माउंट एवरेस्ट दुनिया की सबसे ऊंची चोटी है, जिसकी ऊंचाई 8,849 मीटर से अधिक है, और इसे चीन में माउंट कोमोलांगमा कहा जाता है।

भाषा खारी शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments