scorecardresearch
रविवार, 25 मई, 2025
होमविदेशआतंकवाद के खिलाफ भारत का कड़ा संदेश लेकर बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल कांगो पहुंचा

आतंकवाद के खिलाफ भारत का कड़ा संदेश लेकर बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल कांगो पहुंचा

Text Size:

(तस्वीर के साथ)

किन्शासा (कांगो), 24 मई (भाषा) भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, विशेषकर 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले को लेकर विश्व जगत का ध्यान आकर्षित करने के कूटनीतिक प्रयासों के तहत बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार को अफ्रीकी देश कांगो की राजधानी किन्शासा पहुंचा।

भारत द्वारा भेजे गए बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व शिवसेना के सांसद श्रीकांत शिंदे कर रहे है जिसका स्वागत कांगो में भारतीय राजदूत वी. वेंकटरमन ने किया।

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में भारत के सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का कांगो में हार्दिक स्वागत है। प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के खिलाफ भारत का कड़ा संदेश दुनिया तक पहुंचा रहा है।’’

यह प्रतिनिधिमंडल उन सात बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से एक है जिन्हें भारत ने पाकिस्तान की साजिशों और आतंकवाद के प्रति उसकी प्रतिक्रिया से अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अवगत कराने के लिए 33 देशों में भेजा है।

शिंदे के अलावा, प्रतिनिधिमंडल में बांसुरी स्वराज (भाजपा), ईटी मोहम्मद बशीर (इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग), अतुल गर्ग (भाजपा), सस्मित पात्रा (बीजद), मनन कुमार मिश्रा (भाजपा), सुरेंद्रजीत सिंह अहलूवालिया (भाजपा) और पूर्व राजनयिक सुजान चिनॉय शामिल हैं।

शिंदे नीत प्रतिनिधिमंडल सबसे पहले संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी पहुंचा था।

भाषा धीरज आशीष

आशीष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments