scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमविदेशशाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) रविवार को ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

दि27 मोदी दूसरी लीड मन की बात

आपातकाल भारतीय इतिहास का काला दौर, यातनाओं की याद भर से मन सिहर उठता है: प्रधानमंत्री

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आपातकाल को भारतीय इतिहास का ‘काला दौर’ करार देते हुए रविवार को कहा कि उस दौरान लोकतंत्र के समर्थकों पर जो अत्याचार किए गए और उन्हें जिस प्रकार की यातनाएं दी गईं, उसे याद करने भर से आज भी मन सिहर उठता है।

प्रादे47 आदिपुरुष संवाद शुक्ला

फिल्म ‘आदिपुरुष’ में भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले संवाद बदले जाएंगे: मनोज मुंतशिर शुक्ला

मुंबई, फिल्म ‘आदिपुरुष’ के संवाद लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला ने रविवार को कहा कि फिल्म के निर्माताओं ने ‘कुछ संवादों को संशोधित’ करने का फैसला किया है। रिलीज के बाद से ही फिल्म के आपत्तिजनक संवादों को लेकर सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना हो रही है।

दि31 दिल्ली गोलीबारी लीड केजरीवाल

कानून-व्यवस्था उपराज्यपाल के बजाय ‘आप’ सरकार के अधीन होती, तो दिल्ली सुरक्षित होती : केजरीवाल

नयी दिल्ली, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था अगर उपराज्यपाल के बजाय आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के अधीन होती, तो राष्ट्रीय राजधानी सबसे सुरक्षित होती।

दि24 जेईई लीड एडवांस्ड परिणाम

जेईई-एडवांस्ड 2023: वाविलला रेड्डी को शीर्ष स्थान, 43 हजार से अधिक छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की

नयी दिल्ली, हैदराबाद जोन के वाविलला चिदविलास रेड्डी ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में दाखिले के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस्ड में शीर्ष स्थान हासिल किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रादे54 राजस्थान बिपारजॉय बारिश

बिपारजॉय के कारण राजस्थान के अनेक इलाकों में भारी बारिश, तीन जिलों में बाढ जैसे हालात

जयपुर, राजस्थान के तीन जिलों विशेषकर जालोर, सिरोही और बाड़मेर में चक्रवाती तूफान बिपारजॉय की वजह से हुई भारी बारिश के कारण लोगों को बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

प्रादे50 पंजाब शाह रैली

पंजाब की कानून-व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है: शाह

गुरदासपुर (पंजाब), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है, क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना सारा समय देशभर में अरविंद केजरीवाल के साथ घूमने में बिताते हैं।

प्रादे26 कश्मीर दुलत अलगाववाद

कश्मीर में अलगाववाद ‘‘मर चुका’’ है: पूर्व खुफिया अधिकारी ए एस दुलत

श्रीनगर, गुप्तचर ब्यूरो के पूर्व विशेष निदेशक ए एस दुलत ने कहा है कि कश्मीर में अलगाववाद ‘‘मर चुका’’ है, लेकिन उन्हें लगता है कि घाटी में मुख्यधारा के राजनीतिक दलों के साथ वार्ता शुरू करने की आवश्यकता है।

प्रादे17 असम बाढ़

असम में बाढ़ की गंभीर स्थिति बरकरार, नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं

गुवाहाटी, असम में बाढ़ की स्थिति रविवार को भी गंभीर बनी रही और राज्य के विभिन्न इलाकों में नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं।

वि6 पाक कानून शरीफ

पाकिस्तान:अयोग्यता की अवधि घटाने वाला विधेयक पारित, विपक्ष ने नवाज की वापसी की कवायद बताया

इस्लामाबाद, पाकिस्तान की संसद ने यह सुनिश्चित करने के लिए एक विधेयक पारित किया है कि कोई भी व्यक्ति जीवनभर के लिए सदन का सदस्य बनने के लिए अयोग्य न रहे।

वि11 चीन लीड ब्लिंकन

अमेरिका-चीन तनाव को कम करने के लिए ब्लिंकन ने बीजिंग में शुरू की वार्ता

बीजिंग, अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रविवार को बीजिंग में उच्च स्तरीय कूटनीतिक वार्ता शुरू की जिसका मकसद अमेरिका-चीन के बीच काफी बढ़ चुके तनाव को कम करने की कोशिश करना है।

अर्थ13 भारत ब्रिटेन एफटीए

एफटीए में सेवा क्षेत्र की कंपनियों के लिए समान व्यवहार चाहते हैं भारत, ब्रिटेन

नयी दिल्ली, भारत और ब्रिटेन प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के तहत सेवा क्षेत्र की कंपनियों के लिए समान व्यवहार चाहते हैं। एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अर्थ18 पंजाब कपास

पंजाब में कपास की खेती का क्षेत्रफल घटकर 1.75 लाख हेक्टेयर के अपने निचले स्तर पर

चंडीगढ़, पंजाब में इस खरीफ मौसम में कपास की खेती का क्षेत्रफल घटकर अपने निचले स्तर पर आ गया है। कृषि विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बार कपास की खेती के लिए तीन लाख हेक्टेयर के लक्ष्य की तुलना में कपास की खेती का क्षेत्रफल सिर्फ 1.75 लाख हेक्टेयर है।

खेल14खेल कुश्ती लीड प्रदर्शन

साक्षी मलिक ने कहा, बबीता फोगाट ने हमारे विरोध को कमजोर करने का प्रयास किया

नयी दिल्ली, ओलंपिक खेलों की पदक विजेता साक्षी मलिक ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता और राष्ट्रमंडल खेलों की पूर्व स्वर्ण पदक विजेता पहलवान बबीता फोगाट पर आरोप लगाया कि वह पहलवानों का इस्तेमाल अपने स्वार्थ के लिए कर रही हैं।

खेल15 खेल बैडमिंटन लीड भारत

सात्विक और चिराग की जोड़ी ने इंडोनेशिया ओपन जीतकर इतिहास रचा

जकार्ता, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने रविवार को इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।

द कन्वरसेशन से साझेदारी के तहत जारी खबरें

वि13 स्वाद जीन

न्यूरो वैज्ञानिक ने समझाया: कैसे जीन और आहार देते हैं स्वाद को आकार

एन ऑर्बर (अमेरिका), कभी आप ने गौर किया है कि क्यों हमिंग बर्ड ही फूलों का रस चूसती है? गौरैया, फिंचस और अधिकतर अन्य पक्षियों से अलग हमिंगबर्ड ही मधुरता का स्वाद ले सकती है क्योंकि उनकी आनुवांशिकी शर्करा अणुओं की पहचान करने के लिए जरूरी निर्देश देती है।

वि14 शनि ग्रह एलियन

जीवन के लिए जरूरी एक तत्व शनि के चंद्रमा पर खोजा गया, एलियन सूक्ष्मजीवों के मिलने की उम्मीद जगी

मिल्टन केन्स (ब्रिटेन), ‘एन्सेलाडस’ शनि ग्रह का एक छोटा चंद्रमा है, ऐसा जान पड़ता है कि इसके पास जीवन के लिए आवश्यक एक तत्व भी मौजूद है। इसकी बर्फीली सतह जटिल रूप से चल रही भूगर्भीय प्रक्रियाओं द्वारा तराशी गई है।

भाषा

धीरज दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments