scorecardresearch
Sunday, 15 February, 2026
होमविदेशकिंग चार्ल्स ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर कदम्ब का पौधा उपहारस्वरूप भेजा

किंग चार्ल्स ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर कदम्ब का पौधा उपहारस्वरूप भेजा

Text Size:

लंदन, 17 सितंबर (भाषा) ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 75 साल की आयु पूरी करने के मौके पर जन्मदिन के उपहार स्वरूप एक कदम्ब का पौधा भेजा।

नयी दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायोग ने एक सोशल मीडिया पोस्ट लिखा, ‘‘महामहिम महाराज ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर एक कदम्ब का पौधा भेजकर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की है।’’

उसने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी की ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पहल से प्रेरित यह पहल पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।’’

इस उपहार का विषय जुलाई में प्रधानमंत्री की ब्रिटेन यात्रा से मेल खाता है, जब उन्होंने पूर्वी इंग्लैंड के नॉरफ़ॉक स्थित सैंड्रिंघम एस्टेट में 76 वर्षीय नरेश से मुलाकात की थी और उन्हें एक पौधा भेंट किया था।

भाषा

राजकुमार सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments