scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमविदेशजूलिया रॉबर्ट्स ने हॉलीवुड फिल्म उद्योग को ‘पुरुष-प्रधान’ बताया

जूलिया रॉबर्ट्स ने हॉलीवुड फिल्म उद्योग को ‘पुरुष-प्रधान’ बताया

Text Size:

लंदन, छह अक्टूबर (भाषा) तीन दशक से अधिक समय से अभिनय की दुनिया में सक्रिय जूलिया रॉबर्ट्स ने माना कि हॉलीवुड फिल्म उद्योग अब भी पुरुष-प्रधान है, लेकिन इससे उन्हें कोई खतरा महसूस नहीं होता।

जूलिया (57) ‘नॉटिंग हिल’, ‘एरिन ब्रोकोविच’ और ‘रनअवे ब्राइड’ जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। उनके अभिनय से सजी अगली फिल्म ‘आफ्टर द हंट’ रिलीज के लिए तैयार है। वह इस फिल्म में अल्मा इम्हॉफ नाम की एक कॉलेज प्रोफेसर की भूमिका में नजर आएंगी, जो एक छात्र के आरोप और अपने खुद के डरावने अतीत के बीच में फंसी हुई महसूस करती है।

यह पूछे जाने पर कि क्या यह किरदार किसी भी रूप में उनके वास्तविक जीवन को प्रतिबिंबित करता है, जूलिया ने फिल्म उद्योग के पुरुष-प्रधान होने की बात कही।

उन्होंने ‘द टाइम्स’ के साथ साक्षात्कार में कहा, “ यह अब भी पुरुष-प्रधान उद्योग है! इसमें कोई संदेह नहीं है। लेकिन हां, किसी भी पेशे से जुड़ी कोई भी महिला अल्मा जैसी हो सकती है… हम सभी को यह अनुभव हुआ है। किसी भी महिला को हुआ है। क्योंकि मैं अक्सर खुद को एक मेज पर बैठी हुई पाती हूं और, शायद, वहां केवल एक ही महिला होती है। ऐसे वातावरण में, मैं निडर होती हूं।”

लुका गुआडाग्निनो के निर्देशन में बनी ‘आफ्टर द हंट’ में एंड्रयू गारफील्ड भी अहम किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

भाषा पारुल अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments