scorecardresearch
बुधवार, 7 मई, 2025
होमविदेशभारत में एक महिला होने का यह सबसे अच्छा समय है : संरा में भारत की दूत रुचिरा कम्बोज

भारत में एक महिला होने का यह सबसे अच्छा समय है : संरा में भारत की दूत रुचिरा कम्बोज

Text Size:

संयुक्त राष्ट्र, 15 मार्च (भाषा) संयुक्त राष्ट्र में भारत की दूत रुचिरा कम्बोज ने कहा है कि आज भारत में एक महिला होने का यह सबसे अच्छा समय है। साथ ही कहा कि भारत सरकार सभी स्तरों पर महिलाओं का सशक्तिकरण कर रही है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने इस सप्ताह संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में ‘‘प्रौद्योगिकी एवं शिक्षा तक महिलाओं की अधिक पहुंच के लिए सार्वजनिक-निजी प्रतिबद्धता का लाभ उठाना’’ विषय पर एक उच्च स्तरीय परिचर्चा का आयोजन किया।

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि कम्बोज ने कहा, ‘‘भारत में, विशेष रूप से पिछले आठ-नौ वर्षों में, काफी प्रगति हुई है और आज, मुझे लगता है कि शायद भारत में एक महिला होने का यह सबसे अच्छा समय है। मैं बहुत ईमानदारी से यह बात कह रही हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार आपको (महिलाओं) हर स्तर पर पूरी तरह से सशक्त कर रही है। प्रधानमंत्री ने महिलाओं के नेतृत्व वाली प्रगति एवं विकास के मॉडल पर जोर दिया है।’’

भाषा

शफीक अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments