scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमविदेशइटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने मोदी को उनके 74वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं

इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने मोदी को उनके 74वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं

Text Size:

रोम, 17 सितंबर (भाषा) इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने मंगलवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

मेलोनी ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करना जारी रखेंगी।

मेलोनी (47) ने भारतीय प्रधानमंत्री के साथ हाथ मिलाते हुए अपनी एक तस्वीर भी साझा की।

इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा,‘‘ भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि हम इटली और भारत के बीच मित्रता और सहयोग को और मजबूत करेंगे, तथा वैश्विक चुनौतियों का मिलकर सामना करेंगे।’’

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को 74 साल के हो गए। मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। मोदी ने नौ जून 2024 को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ ली थी।

भाषा रवि कांत रवि कांत माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments