scorecardresearch
Monday, 13 April, 2026
होमविदेशकच्चातीवु में भारतीय श्रद्धालुओं ने सेंट एंथनी गिरजाघर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया

कच्चातीवु में भारतीय श्रद्धालुओं ने सेंट एंथनी गिरजाघर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया

Text Size:

कोलंबो, 13 मार्च (भाषा) श्रीलंका के जाफना में कच्चातीवु में सेंट एंथनी गिरजाघर पर सालाना आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कम से कम सौ भारतीय श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। भारतीय उच्चायोग ने यहां यह जानकारी दी।

दो दिवसीय इस कार्यक्रम का आयोजन 11-12 मार्च हो हुआ था। सेंट एंथनी को दोनों देश के मछुआरे अपना आराध्य मानते हैं।

उच्चायोग ने शनिवार को एक बयान में कहा, ‘‘कम से कम सौ भारतीय श्रद्धालु, जिनमें अधिकतर मछुआरे और पुजारी थे, ने 11-12 मार्च 2022 को कच्चातीवु में सेंट एंथनी गिरजाघर पर सालाना आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लिया।’’

श्रीलंका के मत्स्य मंत्री डगलस देवानंद ने आगंतुकों का स्वागत किया। बयान में कहा गया कि भारतीय श्रद्धालु प्रति वर्ष उत्साह से इस पर्व में हिस्सा लेते हैं।

बयान के अनुसार, ‘‘2020 में तीन हजार से अधिक भारतीय श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया था। जाफना में भारतीय वाणिज्य दूतावास इन श्रद्धालुओं को राजनयिक और अन्य प्रकार की पहुंच मुहैया कराता है।’’

भाषा

शोभना सिम्मी

सिम्मी

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments