scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमविदेशसऊदी अरब में भारत के नागरिक की मौत '18 मार्च की घटनाओं' के कारण हुई: भारतीय दूतावास

सऊदी अरब में भारत के नागरिक की मौत ’18 मार्च की घटनाओं’ के कारण हुई: भारतीय दूतावास

Text Size:

रियाद, 20 मार्च (भाषा) सऊदी अरब में 18 मार्च की घटनाओं के कारण एक भारतीय नागरिक की मृत्यु हुई। भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, भारतीय दूतावास ने 18 मार्च की घटनाओं के कारण रियाद में एक भारतीय नागरिक की मृत्यु होने पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

भारतीय नागरिक की मृत्यु की परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हैं।

दूतावास ने कहा कि वह मृतक के परिवार और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है।

भारतीय दूतावास ने कहा, ‘‘हम इस मामले में हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

एक दिन पहले, भारतीय दूतावास ने कहा था कि बुधवार को रियाद और कुछ अन्य क्षेत्रों के निवासियों को सतर्क रहने के संदेश प्राप्त हुए थे। दूतावास ने कहा, ‘‘भारतीय समुदाय को शांत रहने की सलाह दी जाती है।’’

दूतावास ने कहा, ‘‘कृपया सऊदी अधिकारियों द्वारा जारी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें। केवल आधिकारिक माध्यम से साझा की गई सत्यापित जानकारी पर ही भरोसा करें।’’

अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान पर संयुक्त रूप से हमले शुरू किए थे। वहीं, ईरान के जवाबी हमलों ने पूरे खाड़ी क्षेत्र में संकट की स्थिति पैदा कर दी।

भाषा सुभाष माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments