scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमविदेशमालदीव के निकट मालवाहक जहाज से गिरने से भारतीय नागरिक लापता

मालदीव के निकट मालवाहक जहाज से गिरने से भारतीय नागरिक लापता

Text Size:

माले, 23 सितंबर (भाषा) मालदीव के निकट एक मालवाहक जहाज से एक भारतीय नागरिक गिर गया और उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। मंगलवार को मीडिया में आई खबर में यह जानकारी दी गई।

समाचार पोर्टल ‘सन.एमवी’ की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना सोमवार को हुई। भारतीय ध्वज वाले पोत एमएसवी दौला का चालक दल का सदस्य विलिमाले से लगभग एक किलोमीटर उत्तर में समुद्र में गिर गया।

मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (एमएनडीएफ) ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी रात करीब 11:35 बजे मिली और माले क्षेत्र कमान के अंतर्गत तटरक्षक बल के दूसरे स्क्वाड्रन ने तुरंत खोज अभियान शुरू कर दिया।

एमएनडीएफ के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि स्थानीय समयानुसार मंगलवार सुबह सात बजकर 22 मिनट तक, यानी गिरने के लगभग आठ घंटे बाद तक समुद्री और हवाई दोनों ही अभियान लापता व्यक्ति का पता लगाने में विफल रहे थे।

तलाशी अभियान जारी है।

भाषा शोभना माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments