scorecardresearch
Friday, 6 February, 2026
होमविदेशसिंगापुर में लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में भारतीय नागरिक को जेल

सिंगापुर में लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में भारतीय नागरिक को जेल

Text Size:

सिंगापुर, तीन सितंबर (भाषा) सिंगापुर में 52 वर्षीय एक भारतीय नागरिक को अपनी पहचान वाले एक परिवार की लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में 14 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है।

सिंगापुर में 14 साल से कम उम्र की लड़की से छेड़छाड़ करने पर अपराधी को पांच साल तक की जेल, जुर्माना, बेंत से पिटाई या ऐसी कोई भी सजा हो सकती है। व्यक्ति को बेंत मारने की सजा नहीं दी जा सकती थी, क्योंकि उसकी उम्र 50 साल से अधिक है।

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ अखबार के अनुसार, व्यक्ति ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उप लोक अभियोजक सूर्या प्रकाश ने अदालत को बताया कि उत्तरी सिंगापुर के सेम्बावांग में खेल के मैदान के पास व्यक्ति ने लड़की से छेड़छाड़ की थी।

यह घटना उस वक्त हुई थी जब 13 वर्षीय लड़की अक्टूबर 2022 की एक शाम उसके साथ मोटरसाइकिल पर घूमने गई।

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments