scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमविदेशश्रीलंका में 10 करोड़ रुपये मूल्य का ‘कुश’ बरामद होने के बाद भारतीय नागरिक गिरफ्तार

श्रीलंका में 10 करोड़ रुपये मूल्य का ‘कुश’ बरामद होने के बाद भारतीय नागरिक गिरफ्तार

Text Size:

कोलंबो, पांच सितंबर (भाषा) अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 10.75 किलोग्राम गांजे की एक किस्म ‘कुश’ बरामद होने के बाद शुक्रवार को एक भारतीय नागरिक को कथित रूप से तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। यहां एक स्थानीय मीडिया खबर में यह जानकारी दी गई।

जब्त किए गए पदार्थ की कीमत करीब 10 करोड़ श्रीलंकाई रुपया (2.9 करोड़ भारतीय रुपये) से अधिक है।

भारतीय नागरिक को सुबह भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (बीआईए) के ‘ग्रीन चैनल’ में गिरफ्तार किया गया।

समाचार पोर्टल ‘एडा डाराना’ के अनुसार, गिरफ्तार किया गया 43 वर्षीय व्यक्ति नयी दिल्ली में एक जूते की दुकान पर एक सेल्समैन के रूप में काम करता था।

सीमा शुल्क विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्होंने मादक पदार्थों की खेप का पता लगाने के लिए ‘ग्रीन चैनल’ में स्थापित ‘स्कैनिंग मशीन’ का इस्तेमाल किया।

‘एडा डाराना’ के अनुसार, प्राधिकारियों ने बताया कि ‘कुश’ की यह खेप बैंकॉक, थाईलैंड से खरीदी गई थ्ी।

कुश, गांजे के पौधे की विशेष किस्म है, जो तेज नशे के लिए जानी जाती है।

भाषा यासिर माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments