scorecardresearch
Tuesday, 3 February, 2026
होमविदेशभारतीय राजदूत ने गोरखा सैनिकों के परिवार को बकाया राशि वितरित की

भारतीय राजदूत ने गोरखा सैनिकों के परिवार को बकाया राशि वितरित की

Text Size:

काठमांडू, 15 अगस्त (भाषा) नेपाल में भारतीय दूतावास ने बृहस्पतिवार को भारतीय सशस्त्र बलों में अपनी सेवाएं देने वाले दिवंगत गोरखा सैनिकों की पत्नियों और परिवार के सदस्यों के बीच पांच करोड़ 50 लाख नेपाली रुपये की बकाया राशि वितरित की।

दूतावास में स्वतंत्रा दिवस समारोह की शुरुआत नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव द्वारा राष्ट्रध्वज फहराने के साथ हुई। समारोह में उन्होंने बकाया राशि के अलावा भारतीय सशस्त्र बलों के 107 शहीदों की पत्नियों और निकट संबंधियों को आर्मी ग्रुप इंश्योरेंस (एजीआई) कार्यक्रम के तहत 12 करोड़ 55 लाख नेपाली रुपये भी सौंपे।

भारतीय दूतावास के एक बयान में कहा गया है कि एजीआई कार्यक्रम के तहत 12 करोड़ 55 लाख नेपाली रुपये के भुगतान में सेवा में रहते मृत्यु होने पर मिलने वाले लाभ, विस्तारित बीमा लाभ और 2024 के लिए एजीआई परिपक्वता भुगतान शामिल हैं।

भाषा जोहेब अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments