scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमविदेशभारत जल्द ही ऑकलैंड में वाणिज्य दूतावास खोलेगा भारत: राष्ट्रपति मुर्मू

भारत जल्द ही ऑकलैंड में वाणिज्य दूतावास खोलेगा भारत: राष्ट्रपति मुर्मू

Text Size:

ऑकलैंड, नौ अगस्त (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि भारत न्यूजीलैंड के साथ संबंधों को प्रगाढ़ बनाने और प्रवासी भारतीयों की सुविधा के लिए जल्द ही ऑकलैंड में वाणिज्य दूतावास खोलेगा।

ऑकलैंड में भारतीय समुदाय द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए मुर्मू ने कहा कि उन्हें न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय की उपलब्धियां देखकर बहुत प्रसन्नता हुई।

उन्होंने कहा, “भारत के न्यूजीलैंड से संबंध बहुत गहरे और बहुआयामी हैं। भारतीय समुदाय ने न्यूजीलैंड के विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुझे यह बताते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है कि भारत समुदाय की काफी समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए जल्द ही ऑकलैंड में वाणिज्य दूतावास खोलेगा।”

उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस निर्णय से राजनयिक संबंध और मजबूत होंगे।

भाषा

जोहेब पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments