scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमविदेशभारत ने चक्रवात प्रभावित श्रीलंका भेजे 70 से अधिक चिकित्साकर्मी

भारत ने चक्रवात प्रभावित श्रीलंका भेजे 70 से अधिक चिकित्साकर्मी

Text Size:

कोलंबो, तीन दिसंबर (भाषा) भारतीय उच्चायोग ने बुधवार को बताया कि चक्रवात ‘दित्वा’ से आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के बाद भारत ने श्रीलंका को एक सचल अस्पताल और 70 से अधिक चिकित्साकर्मी भेजे हैं।

बाढ़ और भूस्खलन से जूझ रहे श्रीलंका में अवसंरचनाएं ध्वस्त होने से कई जिले अलग-थलग पड़ गए हैं और देश की आपदा प्रतिक्रिया क्षमता पर अत्यधिक दबाव पड़ रहा है।

चक्रवात के प्रभाव से बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में 465 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 366 लोग लापता हैं।

भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया पर बताया कि भारत ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए 70 से अधिक चिकित्सा कर्मियों तथा एक ‘शीघ्र तैनात किए जाने योग्य फील्ड अस्पताल’ भेजा है।

पोस्ट में कहा गया है कि भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के सी-17 ग्लोबमास्टर विमान ने पैरा फील्ड अस्पताल और 73 चिकित्सा कर्मियों को मंगलवार शाम को कोलंबो पहुंचाया।

भारतीय बचाव दल कई स्थानों पर ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ संचालित कर रहा है।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के दलों ने कोलंबो के पास और बडुला में 43 से अधिक लोगों को बचाया है और वे आठ से 10 फुट गहरे पानी में फंसे लोगों को निकालने के कार्य को प्राथमिकता दे रहे हैं।

भाषा सुमित शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments