scorecardresearch
Monday, 2 February, 2026
होमविदेशभारत ने दित्वा चक्रवात से हुए नुकसान से उबरने के लिए श्रीलंका में सहायता पहुंचाई

भारत ने दित्वा चक्रवात से हुए नुकसान से उबरने के लिए श्रीलंका में सहायता पहुंचाई

Text Size:

कोलंबो, 21 दिसंबर (भाषा) भारत चक्रवात ‘दित्वा’ से हुए विनाश के बाद उबरने में श्रीलंका की मदद करने के लिए उसे मानवीय और बुनियादी ढांचा संबंधी सहायता लगातार मुहैया करा रहा है।

ऑपरेशन सागर बंधु के तहत भारत ने प्रभावित समुदायों की मदद करने और क्षतिग्रस्त संपर्क सुविधा को फिर से बहाल करने के लिए इंजीनियरिंग एवं चिकित्सकीय दलों को तैनात किया है।

एक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘श्रीलंका को भारत की निरंतर सहायता के तहत, कोलंबो में स्थित भारतीय उच्चायोग, कैंडी में स्थित सहायक उच्चायोग और जाफना में स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने चक्रवात दित्वा से प्रभावित परिवारों के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में मानवीय सहायता अभियान चलाया।’

विज्ञप्ति के अनुसार, ’18 दिसंबर को भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने कोलोनावा में ‘ऑल सीलोन सूफी स्पिरिचुअल एसोसिएशन’ के साथ समन्वय में प्रभावित परिवारों के बीच राहत किट वितरित कीं और कोलंबो के इस्कॉन मंदिर में भक्तिवेदांत चिल्ड्रन होम ‘गोकुलम’ के बच्चों को सहायता भी पहुंचाई।’

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘इस महीने की शुरुआत में, उच्चायुक्त ने दृष्टिबाधित लोगों के गांव नयनलोकगामा के निवासियों और गंपाहा जिले के नेगोम्बो में प्रभावित परिवारों के बीच भी सहायता वितरित की।”

भाषा जोहेब सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments