scorecardresearch
Thursday, 29 January, 2026
होमविदेशहिंदी समुदायों को जोड़ती और लोगों को एकजुट करती है: विश्व हिंदी दिवस पर संयुक्त राष्ट्र

हिंदी समुदायों को जोड़ती और लोगों को एकजुट करती है: विश्व हिंदी दिवस पर संयुक्त राष्ट्र

Text Size:

संयुक्त राष्ट्र, 10 जनवरी (भाषा) संयुक्त राष्ट्र ने विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर शनिवार को कहा कि यह भाषा समुदायों को जोड़ती है और सीमाओं के पार लोगों को एकजुट करती है।

संयुक्त राष्ट्र ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘शनिवार को विश्व हिंदी दिवस है! विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!’

हिंदी दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि हिंदी एक ऐसी भाषा है जो समुदायों को जोड़ती है और सीमाओं के पार लोगों को एकजुट करती है।

इस पोस्ट में लोगों से संयुक्त राष्ट्र के कार्यों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए ‘यूएन इन हिंदी’ को फॉलो करने का भी आग्रह किया गया है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने पहली बार वर्ष 2026 के लिए अपना नववर्ष संदेश अन्य भाषाओं के साथ-साथ हिंदी में भी दिया था।

उनका नववर्ष संदेश 11 भाषाओं में जारी किया गया, जिनमें संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाएं (अरबी, चीनी, अंग्रेजी, फ्रेंच, रूसी और स्पेनिश) के साथ-साथ हिंदी और उर्दू भी शामिल हैं।

भाषा

शुभम अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments