scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमविदेशपाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में घात लगाकर किये गए हमले में सरकारी कर्मियों सहित चार की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में घात लगाकर किये गए हमले में सरकारी कर्मियों सहित चार की मौत

Text Size:

पेशावर, दो दिसंबर (भाषा) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में मंगलवार को आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में उत्तरी वजीरिस्तान के सहायक आयुक्त और दो पुलिसकर्मियों सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक प्रांत के बन्नू जिले में हुए हमले में उत्तरी वजीरिस्तान के सहायक आयुक्त शाह वलीउल्लाह के वाहन को निशाना बनाया गया।

क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता काशिफ नवाज ने बताया कि यह हमला बन्नू जिले के कैंट पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार को वलीउल्लाह की गाड़ी पर हुए हमले में उनकी मौत हो गई। उसने बताया कि इस हमले में दो कांस्टेबल और एक स्थानीय व्यक्ति की भी मौत हो गई, जबकि दो अन्य पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं।

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री मुहम्मद सोहेल अफरीदी ने बन्नू में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है।

भाषा धीरज प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments