scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमविदेशपाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में डॉक्टरों ने जांच की

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में डॉक्टरों ने जांच की

Text Size:

इस्लामाबाद, 15 फरवरी (भाषा) जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को नेत्र समस्या होने के बाद डॉक्टरों की एक टीम ने रविवार को उनकी जांच की। उनकी पार्टी ने हालांकि इस जांच को खारिज कर दिया।

उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के एक वकील ने खान की स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त करने के लिए बृहस्पतिवार को उनसे मुलाकात की।

रिपोर्ट के अनुसार खान ने अपनी दाहिनी आंख की लगभग 85 प्रतिशत दृष्टि खोने की शिकायत की थी।

अदालत ने अधिकारियों को 16 फरवरी से पहले 73 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर से नेता बने खान की विस्तृत चिकित्सा जांच कराने का आदेश दिया था।

सूत्रों ने बताया कि डॉक्टरों की एक टीम ने खान से मुलाकात की और उनकी आंख की विस्तृत जांच की।

उन्होंने बताया, ‘‘चिकित्सा जांच एक घंटे तक चली और रक्त के नमूने एकत्र करने के बाद टीम चली गई।’’

पिछले महीने, खान को इस्लामाबाद के ‘पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ (पीआईएमएस) ले जाया गया था और उनकी आंख का ऑपरेशन किया गया था।

हालांकि, वकील से मुलाकात के दौरान उन्होंने दृष्टि कमजोर होने की शिकायत की, जिसके बाद उनके परिवार और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने उनका निजी अस्पताल में इलाज कराने की मांग उठाई थी।

भाषा देवेंद्र रंजन

रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments