scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमविदेशबीएनपी नेता के घर पर हमले के मामले में बांग्लादेश की पूर्व विदेश मंत्री दीपू मोनि गिरफ्तार

बीएनपी नेता के घर पर हमले के मामले में बांग्लादेश की पूर्व विदेश मंत्री दीपू मोनि गिरफ्तार

Text Size:

ढाका, 19 अगस्त (भाषा) बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अगुवाई वाली अवामी लीग पार्टी की नेता और पूर्व विदेश एवं समाज कल्याण मंत्री दीपू मोनी को एक वरिष्ठ बीएनपी नेता के घर पर हमला करने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

‘द डेली स्टार’ अखबार की खबर के अनुसार ढाका मेट्रोपोलिटन पुलिस की जासूसी शाखा के संयुक्त आयुक्त (उत्तर) मोहम्मद रबीउल हुसैन भुइयां ने ढाका से मोनि (58) की गिरफ्तारी की पुष्टि की।

जासूसी शाखा के एक और अधिकारी के हवाले से मीडिया ने कहा, ‘‘अब हम उन्हें मिंटो रोड पर डीबी दफ्तर ले जा रहे हैं। उनके खिलाफ चांदपुर में एक मामला है। उन्हें मामले में गिरफ्तार दर्शाया जा सकता है।’’

गत 15 अगस्त को पूर्व मंत्री और उनके भाई जेआर वदूद टीपू के खिलाफ चांदपुर में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के जिला अध्यक्ष शेख फरीद अहमद मानिक के आवास पर हमला करने का मामला दर्ज किया गया था।

गत 18 जुलाई को हमले के दौरान मानिक इलाज के लिए विदेश में थे। उन्होंने दावा किया कि हमला राजनीतिक कारणों से किया गया।

भाषा वैभव माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments