scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमविदेशअमेरिका में कार हादसे भारतीय मूल के परिवार के तीन सदस्यों समेत पांच की मौत

अमेरिका में कार हादसे भारतीय मूल के परिवार के तीन सदस्यों समेत पांच की मौत

Text Size:

ह्यूस्टन, 18 अगस्त (भाषा) अमेरिका के टेक्सास में भारतीय मूल के दम्पती और उनकी बेटी की सड़क हादसे में मौत हो गयी। इस हादसे में दूसरी कार में बैठे दो अन्य लोगों की भी मौत हो गयी ।एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गयी है।

‘ऑस्टिन अमेरिकन स्टेट्समैन’ की रिपोर्ट के अनुसार, अरविंद मणि (45), उनकी पत्नी प्रदीपा अरविंद (40) और उनकी 17 वर्षीय बेटी एंड्रिल अरविंद की कार दुर्घटना में मौत हो गयी। इसमें कहा गया है कि ये लोग लिएंडर के रहने वाले थे।

रिपोर्ट के मुताबिक दुर्घटना बुधवार को टेक्सास के लैम्पासस काउंटी के निकट हुयी। इस परिवार का एकमात्र सदस्य बच गया है, दंपती का 14 साल का बेटा आदिरयान है। वह दुर्घटना के समय उनके साथ वाहन में नहीं था।

टेक्सास लोक सुरक्षा विभाग के अनुसार मणि की कार जिस अन्य वाहन से टकरायी उसे जैसिंटो गुडिनो दुरान (31) चला रहा था और दोनों वाहनों की आमने सामने की टक्कर हो गयी ।

फॉक्स10टीवी डॉट कॉम ने हादसे की जांच करने वालों के हवाले से बताया कि घटनास्थल पर मणि की कार से टकराने वाले वाहन का पीछे का दाहिना टायर फट गया था।

टेक्सास लोक सुरक्षा विभाग के अनुसार भारतीय दंपती की कार के साथ जिस कार की टक्कर हुयी उसमें सवार दो लोगों को भी मृत घोषित कर दिया गया।

भाषा शुभम रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments