scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमविदेशपीओके के गिलगित-बाल्टिस्तान में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोगों की मौत

पीओके के गिलगित-बाल्टिस्तान में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोगों की मौत

Text Size:

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, एक सितंबर (भाषा) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के गिलगित-बाल्टिस्तान में हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो पायलट सहित चालक दल के कम से कम पांच सदस्यों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गिलगित-बाल्टिस्तान सरकार के प्रवक्ता फैजुल्लाह फराक ने एक बयान बताया कि हेलिकॉप्टर डायमर जिले के चिलास क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा एक हेलीकॉप्टर चिलास के थोर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।’’ उन्होंने बताया कि चालक दल में दो पायलट और तीन तकनीकी कर्मचारी शामिल थे।

डायमर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अब्दुल हमीद ने एक बयान में बताया कि दुर्घटना में पांच लोग हताहत हुए हैं। उन्होंने बताया कि हेलिकॉप्टर एक नए प्रस्तावित हेलीपैड पर परीक्षण के तौर पर उतर रहा था।

दुर्घटना का सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पिछले महीने खैबर पख्तूनख्वा सरकार के एक हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद हाल के हफ्तों में यह दूसरी दुर्घटना है।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments