scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमविदेशपाकिस्तान में छत गिरने से आठ महिलाओं की मौत, 30 से अधिक घायल

पाकिस्तान में छत गिरने से आठ महिलाओं की मौत, 30 से अधिक घायल

Text Size:

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, 16 मार्च (भाषा) पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सोमवार को एक सरकारी इमारत की छत गिरने से कम से कम आठ महिलाओं की मौत हो गई और 30 से अधिक महिलाएं घायल हो गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह घटना लाहौर से लगभग 400 किलोमीटर दूर रहीम यार खान जिले में हुई।

जिला उपायुक्त जहीर अनवर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकारी योजना ‘बेनजीर आय सहायता कार्यक्रम’ (बीआईएसपी) के तहत वित्तीय मदद के लिए काफी संख्या में महिलाएं तिबा मिथियार चक गांव में स्थित एक बीआईएसपी महिला केंद्र की छत पर बने हॉल में एकत्रित हुई थीं, तभी यह (छत) ढह गयी।’’

उन्होंने बताया कि बचाव दल के जवान मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को निकालना शुरू किया।

अनवर ने बताया, ‘‘लगभग 40 घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनमें से आठ को मृत घोषित कर दिया। कुछ घायल महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है, ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।’’

उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि एक मंजिला इमारत जर्जर हालत में थी और जब काफी संख्या में महिलाएं उसकी छत पर इकट्ठा हुईं तो वह ढह गई।

भाषा शफीक सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments