scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमविदेशचीन में वाहन के पैदल यात्रियों से टकराने से आठ लोगों की मौत

चीन में वाहन के पैदल यात्रियों से टकराने से आठ लोगों की मौत

Text Size:

बीजिंग, 27 जुलाई (भाषा) चीन के हुनान प्रांत में शनिवार को एक वाहन के पैदल यात्रियों से टकराने से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि इस हादसे में पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह घटना चांगशा शहर में घटी।

नगर निगम के सार्वजनिक सुरक्षा ब्यूरो ने बताया कि वाहन के पैदल यात्रियों से टकराने के कारण आठ लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।

ब्यूरो ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जिसमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं और तीन को मामूली चोटें आई हैं।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार पुलिस ने 55 वर्षीय संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मामले की जांच जारी है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति का उपनाम सु है।

अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि क्या सु ने जानबूझकर इस हादसे को अंजाम दिया था।

भाषा योगेश रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments