scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमविदेशशंघाई में चीनी विदेश मंत्रालय के अधिकारी और भारतीय राजदूत ने व्यापार और पर्यटन पर चर्चा की

शंघाई में चीनी विदेश मंत्रालय के अधिकारी और भारतीय राजदूत ने व्यापार और पर्यटन पर चर्चा की

Text Size:

बीजिंग, 19 मार्च (भाषा) चीन के पूर्वी झेजियांग प्रांत के शाओक्सिंग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को शंघाई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास का दौरा किया और महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर के साथ व्यापार, संपर्क और पर्यटन पर चर्चा की।

भारतीय वाणिज्य दूतावास ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि ‘शाओक्सिंग म्यूनिसिपल पीपुल्स गर्वमेंट’ के विदेश मामलों के कार्यालय के उप निदेशक डिंग किजी ने नए वाणिज्य दूतावास परिसर का दौरा किया।

इसमें कहा गया है कि इस बैठक में शाओक्सिंग में रहने वाले 1,500 से अधिक भारतीय प्रवासियों के समुदाय पर प्रकाश डाला गया, जिनका वस्त्र व्यापार, स्थानीय अर्थव्यवस्था, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सामुदायिक पहल में उल्लेखनीय योगदान दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का काम करता है।

माथुर ने इस बात पर जोर दिया कि कैसे यह गतिशील समुदाय बढ़ती सीधी उड़ानों के माध्यम से कनेक्टिविटी को और मजबूत करता है तथा व्यापार, प्रौद्योगिकी और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण प्रोत्साहन प्रदान करता है।

वाणिज्य दूतावास ने कहा कि दोनों पक्षों ने वीजा सहयोग और भारत के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ाने पर सार्थक चर्चा की।

भाषा

देवेंद्र माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments