scorecardresearch
Sunday, 1 February, 2026
होमविदेशभारत में चीनी दूतावास अब वीजा आवेदन ऑनलाइन स्वीकार करेगा: सोशल मीडिया रिपोर्ट

भारत में चीनी दूतावास अब वीजा आवेदन ऑनलाइन स्वीकार करेगा: सोशल मीडिया रिपोर्ट

Text Size:

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, 22 दिसंबर (भाषा) दिल्ली स्थित चीनी दूतावास ने भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए ऑनलाइन वीज़ा आवेदन करने हेतु ‘चीन ऑनलाइन वीजा एप्लिकेशन सिस्टम’ शुरू किया है। यह जानकारी एक सोशल मीडिया रिपोर्ट में सोमवार को दी गई।

शेनझेन स्थित चीनी ऑनलाइन पोर्टल ग्रेटर बे एरिया (जीबीए) के अनुसार, यह प्रक्रिया पिछली प्रक्रिया की तुलना में आसान है, जिसमें आवेदकों को व्यक्तिगत रूप से कई कागजी दस्तावेज प्रस्तुत करने की आवश्यकता होती थी।

इससे पहले, भारत में चीनी दूतावास ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ‘वीचैट’ पर घोषणा की थी कि ऑनलाइन वीजा सेवा प्रणाली 22 दिसंबर से शुरू की जाएगी।

दूतावास ने कहा था कि चीनी ऑनलाइन वीजा आवेदन प्रणाली को भारत में चीनी दूतावास द्वारा 22 दिसंबर, 2025 को आधिकारिक तौर पर शुरू किया जाएगा।

उसने कहा कि आवेदक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरने और आवेदन सामग्री अपलोड करने की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, भारत में चीनी दूतावास की अंग्रेजी वेबसाइट पर इसका कोई उल्लेख नहीं था।

इस महीने की शुरुआत में, भारत ने चीनी पेशेवरों के लिए व्यावसायिक वीजा जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए कदम उठाए। हालांकि, सभी चीनी वीजा आवेदकों के लिए मौजूदा जांच प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

भाषा अमित माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments