scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमविदेशचीन ने बाढ़ प्रभावित श्रीलंका को दस लाख डॉलर की सहायता दी

चीन ने बाढ़ प्रभावित श्रीलंका को दस लाख डॉलर की सहायता दी

Text Size:

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, एक दिसंबर (भाषा) चीन ने बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित श्रीलंका को आपात सहायता के तौर पर दस लाख अमेरिकी डॉलर उपलब्ध कराये हैं।

श्रीलंका चक्रवात ‘दित्वा’ के कारण आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन से जूझ रहा है।

श्रीलंका में चीनी दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि चीन की रेड क्रॉस सोसाइटी ने चल रहे बचाव और राहत कार्यों का समर्थन करने के लिए श्रीलंका रेड क्रॉस सोसाइटी को आपातकालीन नकद सहायता के तौर पर 10 लाख अमेरिकी डॉलर प्रदान किए हैं।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सोमवार को बताया कि चीन सरकार की ओर से आपात मदद जारी है।

इसके अलावा श्रीलंका में चीनी चैंबर ऑफ कॉमर्स और ओवरसीज चाइनीज एसोसिएशन ने सामूहिक रूप से एक करोड़ श्रीलंकाई रुपये जुटाकर मदद की पहल शुरू की है।

श्रीलंका में विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन में रविवार तक 334 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 370 लोग लापता हैं।

भाषा रवि कांत रवि कांत धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments