बीजिंग, 29 सितंबर (भाषा) चीन ने तमिलनाडु के करूर शहर में अभिनेता एवं नेता विजय की रैली में मची भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति सोमवार को गहरी संवेदना जतायी।
शनिवार को हुई भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई थी और और कई अन्य घायल हो गए थे।
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने यहां एक प्रेसवार्ता में एक सवाल के उत्तर में कहा, ‘‘हम पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं तथा उनके परिजन और घायलों के प्रति भी हमारी संवेदना है।’’
उन्होंने कहा कि भारत स्थित चीनी दूतावास ने संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी भी चीनी नागरिक के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
भाषा अमित दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
