ओटावा, 29 सितंबर (भाषा) कनाडा ने सोमवार को बिश्नोई गिरोह को आतंकवादी संगठन की सूची में डाल दिया।
कनाडा के जन सुरक्षा मंत्री गैरी आनंदसांगरी ने कहा, ‘‘बिश्नोई गिरोह द्वारा आतंकवाद, हिंसा और धमकी के लिए विशिष्ट समुदायों को निशाना बनाया गया है। आपराधिक आतंकवादियों के इस समूह को सूचीबद्ध करने से हमें उनके अपराधों का सामना करने तथा उन्हें रोकने के लिए और अधिक शक्तिशाली व प्रभावी उपकरण मिलते हैं।’’
कनाडा में किसी संगठन को आतंकवादियों की सूची में डाले जाने से संघीय सरकार को उसकी संपत्ति, वाहन और धन को ज़ब्त करने का अधिकार मिल जाता है, साथ ही कनाडा के कानून प्रवर्तन को आतंकवादी अपराधों पर मुकदमा चलाने के लिए अतिरिक्त प्रावधान भी मिल जाते हैं।
भाषा वैभव नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
