scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमविदेशब्रिटेन की मंत्री ने लंदन में प्रदर्शन के दौरान हिंसा की निंदा की

ब्रिटेन की मंत्री ने लंदन में प्रदर्शन के दौरान हिंसा की निंदा की

Text Size:

(अदिति खन्ना)

लंदन, 15 सितंबर (भाषा) ब्रिटेन की गृह मंत्री शबाना महमूद ने उन प्रदर्शनकारियों की निंदा की है जो शनिवार को आव्रजन विरोधी प्रदर्शन के दौरान हिंसक हो गए थे।

महमूद ने ब्रिटेन के प्राचीन लोकतंत्र के खिलाफ लड़ने के लिए नागरिकों को प्रोत्साहित करने के लिए एलन मस्क को ‘शत्रु अरबपति’ कहा।

सोमवार को हाउस ऑफ कॉमन्स को संबोधित करते हुए, दक्षिण एशियाई विरासत कैबिनेट मंत्री ने एक सशक्त नस्ली विरोधी संदेश भी जारी किया, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया कि ब्रिटिश नागरिक भी ‘मेरे जैसे दिखते हैं’।

यह संसदीय वक्तव्य, दक्षिणपंथी कार्यकर्ता टॉमी रॉबिन्सन द्वारा आयोजित एक विशाल विरोध प्रदर्शन के बाद आया। विरोध प्रदर्शन को अमेरिकी अरबपति मस्क ने वीडियो लिंक के माध्यम से संबोधित किया और प्रदर्शनकारियों से ‘लड़ने’ या ‘मरने’ का आह्वान किया।

महमूद ने कहा, ‘‘शनिवार को लंदन में एक लाख से अधिक प्रदर्शनकारियों ने मार्च निकाला। ऐसा करके कई लोगों ने शांतिपूर्ण विरोध के अपने अधिकार का प्रयोग किया लेकिन सभी ने ऐसा नहीं किया। कुछ लोगों ने उन पुलिस अधिकारियों पर हमला किया जो शांति बनाए रखने के लिए वहां मौजूद थे।’’

मंत्री ने हालांकि मस्क का नाम नहीं लिया। उन्होंने सांसदों को बताया कि मध्य लंदन में विरोध प्रदर्शन के दौरान 26 पुलिस अधिकारी घायल हो गए और 24 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘हिंसा करने वालों को कानून की ताकत का सामना करना पड़ेगा। शनिवार को हिंसा पर उतर आए लोग इस देश की असली पहचान नहीं हैं। जब कोई विदेशी अरबपति हमारे नागरिकों से हमारे प्राचीन लोकतंत्र के खिलाफ लड़ने का आह्वान करता है, तो मुझे पता है कि अधिकांश लोग सिर हिलाकर इसका जवाब देते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि हम वास्तव में एक सहिष्णु देश हैं और हम विविधतापूर्ण भी हैं।’’

भाषा अमित सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments