scorecardresearch
Sunday, 23 June, 2024
होमविदेशब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स अगले महीने दो दिवसीय यात्रा पर आएंगे भारत

ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स अगले महीने दो दिवसीय यात्रा पर आएंगे भारत

चार्ल्स की यात्रा जलवायु परिवर्तन और सतत वित्त पोषण पर केंद्रित होगी. ब्रिटेन के सिंहासन के उत्तराधिकारी की भारत यात्रा दो वर्षों में दूसरी बार होगी.

Text Size:

लंदन : ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स भारत-ब्रिटेन संबंधों का जश्न मनाने के लिए 13 तथा 14 नवंबर को दो दिन की भारत यात्रा पर आएंगे. उनके शाही परिवार के कार्यालय ने सोमवार को इसकी घोषणा की. चार्ल्स की यात्रा जलवायु परिवर्तन और सतत वित्त पोषण पर केंद्रित होगी.

ब्रिटेन के सिंहासन के उत्तराधिकारी की भारत यात्रा दो वर्षों में दूसरी बार होगी.

क्लेरेंस हाउस ने एक बयान में कहा, ‘प्रिंस ऑफ वेल्स ब्रिटिश-भारत संबंधों का जश्न मनाने के लिए 13 से 14 नवंबर को भारत की यात्रा करेंगे.’

बयान में कहा गया है, ‘रॉयल हाइनेस प्रिंस चार्ल्स सतत बाजार, जलवायु परिवर्तन और सामाजिक वित्त पोषण पर ध्यान केंद्रित करने के साथ ही नई दिल्ली में कार्यक्रमों में शामिल होंगे.’

ब्रिटेन के इतिहास में सबसे अधिक समय तक उत्तराधिकारी चार्ल्स 14 नवंबर को भारत में अपना 71वां जन्मदिन मनाएंगे.
उनकी पत्नी डचेस ऑफ कॉर्नवाल कैमिला भारत यात्रा पर उनके साथ नहीं आएंगी लेकिन वह अगले राष्ट्रमंडल देश न्यूजीलैंड की यात्रा पर उनके साथ होंगी.

क्लेरेंस हाउस ने कहा कि भारत यात्रा के बारे में और जानकारियों की घोषणा की जाएगी.

इस महीने की शुरुआत में चार्ल्स के बड़े बेटे प्रिंस विलियम और पत्नी केट मिडलटन ने 14 से 18 अक्टूबर तक पाकिस्तान की यात्रा की थी.

share & View comments