scorecardresearch
Sunday, 1 February, 2026
होमविदेशब्रिटेन : डॉ. नीरज पाटिल को लेबर पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति में नियुक्त किया गया

ब्रिटेन : डॉ. नीरज पाटिल को लेबर पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति में नियुक्त किया गया

Text Size:

लंदन, 27 जुलाई (भाषा) लंदन बरो ऑफ लैम्बेथ के पूर्व मेयर डॉ. नीरज पाटिल को ब्रिटेन की सत्तारूढ़ लेबर पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति में नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय कार्यकारी समिति, लेबर पार्टी में निर्णय लेने वाली इकाई है।

लेबर पार्टी के महासचिव डेविड इवांस ने पिछले सप्ताह एक पत्र के जरिये पाटिल को राष्ट्रीय कार्यकारी समिति (एनईसी) में नियुक्ति किये जाने की पुष्टि की।

लेबर पार्टी को नियंत्रित करने वाली एनईसी में 39 सदस्य हैं, जिनमें प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि, सांसद और पार्टी के सदस्य भी शामिल हैं।

यह समिति रणनीतिक और नीति विकास सं‍बंधी फैसले लेने का काम करती है।

कर्नाटक के कलबुर्गी में जन्मे पाटिल की प्रारंभिक शिक्षा भारत में हुई। इसके बाद उन्होंने एडिनबर्ग के रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन्स से दुर्घटना और आपातकाल में ‘फेलोशिप ऑफ द रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन्स ’ (एफआरएससी) और ‘मेंबरशिप रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन्स’ (एमआरएससी) के साथ स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा में दुर्घटना और आपातकालीन चिकित्सा में सलाहकार में 28 साल की सेवा के साथ-साथ पाटिल 20 वर्षों से लेबर पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं।

पाटिल दो बार लेबर पार्टी के राष्ट्रीय नीति मंच के लिए चुने जा चुके हैं।

भाषा जितेंद्र माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments