scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमविदेश‘उपनिवेशवाद से सहयोग तक’ भारत-ब्रिटेन संबंधों पर आधारित किताब का लंदन में विमोचन

‘उपनिवेशवाद से सहयोग तक’ भारत-ब्रिटेन संबंधों पर आधारित किताब का लंदन में विमोचन

Text Size:

(अदिति खन्ना)

लंदन, 25 अक्टूबर (भाषा) पिछले सात दशकों में भारत के प्रमुख सहयोगियों में से एक ब्रिटेन के साथ बदलते संबंधों की पृष्ठभूमि में विश्व मंच पर भारत की प्रगति को दर्शाने वाली एक किताब का यहां विशेष कार्यक्रम में विमोचन किया गया।

वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक टिप्पणीकार अशोक टंडन द्वारा लिखित पुस्तक ‘द रिवर्स स्विंग: कोलोनियलिज्म टू कोऑपरेशन’ में अगस्त 1947 में भारत की स्वतंत्रता के बाद से लेकर वर्तमान समय तक भारत-ब्रिटेन संबंधों का वर्णन किया गया है, जिसमें हाल ही में संपन्न मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) से व्यापार और आर्थिक सहयोग को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलने की संभावना है।

ब्रिटेन में भारतीय पत्रकार संघ (आईजेए) द्वारा शुक्रवार शाम को आयोजित पुस्तक लोकार्पण और परिचर्चा में उन महत्वपूर्ण मील के पत्थरों पर विचार किया गया, जिन्होंने दोनों देशों के बीच आज की घनिष्ठ साझेदारी को आकार दिया है। टंडन आईजेए के पूर्व अध्यक्ष भी हैं।

टंडन ने कहा, “यह पुस्तक पिछले सात दशकों में भारत-ब्रिटेन के राजनीतिक संबंधों का विश्लेषण है, जो उन परिस्थितियों और घटनाक्रमों पर प्रकाश डालती है, जिनके कारण ब्रिटेन में भारतीयों की ‘स्व-शासन’ की क्षमता और कई अन्य पहलुओं के बारे में हृदय परिवर्तन हुआ।”

भाषा

प्रशांत नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments