scorecardresearch
Tuesday, 3 February, 2026
होमविदेशबांग्लादेश: अंतरिम सरकार ने भ्रामक समाचार पर मीडिया संस्थानों को बंद करने की चेतावनी दी

बांग्लादेश: अंतरिम सरकार ने भ्रामक समाचार पर मीडिया संस्थानों को बंद करने की चेतावनी दी

Text Size:

ढाका, 11 अगस्त (भाषा) बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने दुष्प्रचार रोकने के उद्देश्य रविवार को मीडिया संस्थानों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने झूठे या भ्रामक समाचार प्रकाशित या प्रसारित किए तो उन्हें बंद कर दिया जाएगा।

अंतरिम सरकार के गृह मामलों के सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल (सेवानिवृत्त) एम. सखावत हुसैन ने राजारबाग केंद्रीय पुलिस अस्पताल में घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात के दौरान कहा, “जब मीडिया सच्चाई को सामने नहीं लाता तो राष्ट्र लड़खड़ा जाता है।”

‘ढाका ट्रिब्यून’ समाचार पत्र की खबर के अनुसार उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मीडिया ने भ्रामक खबरें प्रसारित कीं तो उन्हें बंद कर दिया जाएगा।

हुसैन ने मीडिया पर सच्चाई पेश न करने का आरोप लगाते हुए कहा, “जब मीडिया ईमानदारी से खबरें पेश करने में विफल रहता है तो देश की स्थिति खराब हो जाती है।”

उन्होंने कहा कि यदि मीडिया ने घटनाओं की सही खबर दी होती तो वर्तमान स्थिति से बचा जा सकता था।

उन्होंने कहा, “मीडिया अक्सर सच्चाई को नजरअंदाज कर देता है… वार्तालाप कार्यक्रमों में ठोस तथ्यों का अभाव रहता है और मीडिया सटीक जानकारी देने में विफल रहता है।”

भाषा जोहेब संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments