न्यूयॉर्क, 28 सितंबर (भाषा) भारतीय मिशन ने यहां प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद में पोषण पर केंद्रित एक पैनल चर्चा का आयोजन कर 10वां आयुर्वेद दिवस मनाया।
न्यूयॉर्क स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने शनिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पैनल चर्चा में इस बात पर जोर दिया गया कि कैसे “आयुर्वेद के सिद्धांत संतुलित पोषण, समग्र स्वास्थ्य और मानसिक कल्याण में मददगार साबित होते हैं।”
हर साल 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष के आयुर्वेद दिवस का विषय ‘आयुर्वेद फॉर पीपुल एंड प्लेनेट’ था।
महावाणिज्य दूत बिनय प्रधान ने अमेरिका में आयुर्वेद की बढ़ती लोकप्रियता और इसके समग्र दृष्टिकोण में बढ़ती रुचि का उल्लेख किया।
वाणिज्य दूतावास ने बताया कि न्यूयॉर्क में आयोजित कार्यक्रम में, “जागरूकता के साथ और साक्ष्य-आधारित पोषण को बढ़ावा देने” वाली एक प्रमुख पहल ‘न्यूट्रिशन 360’ की आधिकारिक तौर पर शुरुआत की गई।
भाषा जोहेब सुरेश
सुरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
