scorecardresearch
Saturday, 4 April, 2026
होमविदेशचीन की यात्रा योजना पर पुनर्विचार करें अमेरिकी : अमेरिका

चीन की यात्रा योजना पर पुनर्विचार करें अमेरिकी : अमेरिका

Text Size:

बीजिंग, तीन जुलाई (भाषा) मनमाने तरीके से कानून को लागू करने, निकास प्रतिबंधों और गलत तरीके से हिरासत में लिए जाने के जोखिम के मद्देनजर अमेरिका ने अपने नागरिकों को चीन की यात्रा पर पुनर्विचार करने का परामर्श जारी किया है।

किसी खास मामले का हवाला तो नहीं दिया गया लेकिन यह सलाह मई में जासूसी के आरोप में 78 वर्षीय अमेरिकी नागरिक को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद आई है।

यह पिछले सप्ताह (चीन के) व्यापक विदेशी संबंध कानून के पारित होने के बाद आया है जो चीन के हितों को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ जवाबी कदम उठाने की धमकी देता है।

चीन ने हाल ही में व्यापक रूप से लिखित जासूसीरोधी एक कानून भी पारित किया है जिसके तहत कार्यालयों पर छापे मारे गए हैं। इससे विदेशी व्यापार समुदाय में खलबली मची हुई है। इसके साथ ही विदेशी आलोचकों पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक कानून भी बनाया गया है।

अमेरिकी परामर्श में कहा गया, “पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (पीआरसी) सरकार कानून के तहत निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के बिना, मनमाने ढंग से स्थानीय कानूनों को लागू करती है, जिसमें अमेरिकी नागरिकों और अन्य देशों के नागरिकों पर निकास प्रतिबंध जारी करना शामिल है।”

परामर्श में कहा गया, “पीआरसी में यात्रा करने वाले या रहने वाले अमेरिकी नागरिकों को अमेरिकी दूतावासीय सेवाओं तक पहुंच के बगैर या उनके कथित अपराध के बारे में जानकारी के बिना हिरासत में लिया जा सकता है।”

एपी प्रशांत मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments