बेलग्राद, छह अक्टूबर (भाषा) सर्बिया और क्रोएशिया की सीमा पर डेन्यूब नदी में चीन के 10 नागरिकों को ले जा रही एक नाव के पलट जाने के बाद बचाव दल कई लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। सरकारी प्रसारक ‘आरटीएस’ की एक खबर में सोमवार को यह जानकारी दी गयी।
खबर के मुताबिक, घटना देर रात उस समय हुई, जब चीन के 10 और एक सर्बियाई नागरिक नाव में सवार थे।
खबर में बताया गया कि कुछ लोग अब भी लापता हैं।
यह दुर्घटना बेलग्राद से लगभग 90 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में सर्बिया के बैका पलंका के पास हुई।
पुलिस ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
सर्बिया और क्रोएशिया के स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यह समूह सर्बियाई नाविक की मदद से यूरोपीय संघ के सदस्य क्रोएशिया में अवैध रूप से घुसने करने की कोशिश कर रहा था।
सर्बिया पश्चिमी यूरोप के बाल्कन स्थलीय मार्ग पर स्थित है।
एपी जितेंद्र नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
