scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमविदेशनेपाल की जेलों में बंद 540 भारतीय नागरिक जेन जेड विरोध प्रदर्शनों के बाद से फरार

नेपाल की जेलों में बंद 540 भारतीय नागरिक जेन जेड विरोध प्रदर्शनों के बाद से फरार

Text Size:

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 12 अक्टूबर (भाषा) नेपाल में विभिन्न जेलों में सजा काट रहे लगभग 540 भारतीय कैदी जेन जेड विरोध प्रदर्शनों के बाद से फरार हैं। जेल प्रबंधन विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी।

नेपाल में नौ सितंबर को सरकार विरोधी जेन जेड विरोध प्रदर्शनों के दूसरे दिन देश की विभिन्न जेलों से 13,000 से अधिक कैदी फरार हो गए थे।

आंकड़ों से पता चला है कि विभिन्न अपराधों में दोषी ठहराए गए कम से कम 5,000 नेपाली नागरिक अब भी फरार हैं, इसके अलावा 540 भारतीय नागरिक और अन्य देशों के 108 कैदी भी फरार हैं।

नेपाल की सरकार ने देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित जेलों से फरार कैदियों पर नजर रखने के लिए पूरे देश में अलर्ट जारी किया है। देश के गृह मंत्रालय ने भी फरार कैदियों को अपनी-अपनी जेलों में रिपोर्ट करने के लिए नोटिस जारी किया है।

अधिकारियों ने 28 सितंबर को बताया कि सुरक्षा बलों के साथ झड़प में दस कैदियों की मौत हो गई, जबकि जेन जेड विरोध प्रदर्शनों के दौरान नेपाल की विभिन्न जेलों से भागे 7,735 कैदी या तो वापस लौट आए हैं या उन्हें उनके संबंधित हिरासत केंद्रों में वापस लाया गया है।

जेन जेड समूह के बैनर तले हजारों युवाओं ने आठ और नौ सितंबर को काठमांडू में सरकार विरोधी प्रदर्शन किए थे, जिसमें 76 लोग मारे गए थे।

भाषा रंजन अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments