scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमविदेशपाकिस्तान में तीन नौकाओं के पलटने से 10 बाढ़ पीड़ितों की मौत

पाकिस्तान में तीन नौकाओं के पलटने से 10 बाढ़ पीड़ितों की मौत

Text Size:

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, 12 सितंबर (भाषा) पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बचाव अभियान के दौरान तीन नौकाओं के पलट जाने से बच्चों समेत कम से कम 10 बाढ़ पीड़ितों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पंजाब आपातकालीन सेवा बचाव 1122 के एक अधिकारी के अनुसार, दक्षिणी पंजाब में बड़े पैमाने पर लोगों को निकालने का काम चल रहा है, क्योंकि वहां सैकड़ों गांव बाढ़ के पानी में डूब गए हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ निकासी अभियान के दौरान मुल्तान और बहावलनगर के निकट तीन नावें पलट गईं, जिसके परिणामस्वरूप बच्चों सहित 10 बाढ़ पीड़ितों की मृत्यु हो गई। हालांकि, बचावकर्मियों ने 40 अन्य लोगों को डूबने से बचा लिया। ’’

पंजाब की सूचना मंत्री आजमा बुखारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि 23 अगस्त से प्रांत में बाढ़ संबंधी घटनाओं में 78 लोगों की मौत हो चुकी है।

बुखारी ने कहा कि इन 10 लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 88 हो गई है।

बुखारी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘23 अगस्त को पंजाब में बाढ़ शुरू होने के बाद से 78 लोगों की जान जा चुकी है, 42 लाख लोग प्रभावित/विस्थापित हुए हैं।’’

भाषा नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments